फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव का अवतार दिवस मनाया

Thu, 26 Nov 2015 12:21 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु गोविंद नानक देव का अवतार दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया। अलीगढ़ रोड स्थित गुरु नानक गुरुद्वारे से संगत के महिला व पुरुषों ने ढोल नंगाड़ों के साथ प्रभात फेरी शहर के विभिन्न बाजारों में होकर निकाली।
विज्ञापन

शहर भर में जगह-जगह प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह व ज्ञानी नानक सिंह ने शबद कीर्तन करके संगत के लोगों को निहाल किया। सुनीता मलिक व विमला रानी ने गुरुवाणी का पाठ किया। ज्ञानी सुरजीत सिंह लुधियाना वालों ने कीर्तन किया।
गुरु नानक देव का जन्म तलबंडी पाकिस्तान में हुआ था। वहां पर आज गुरुद्वारा ननकाना साहिब शिशोभित है। गुरुनानक ने एक ही संगत एक ही पंगत का भी नारा दिया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद अटूट लंगर बरपाया गया। अवतार दिवस में समाज सेवी तजवंत कालरा, गुलशन कुमार सूरी, जत्थेदार त्रिलोचन सिंह, सुरेंद्र सिंह, चम्बेल सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, बंटीवीर, रविंद्र सिंह, बल्ले भाई, शेर सिंह, करतार सिंह, केपी सिंह, मेघ सिंह, पन्ना सिंह, राजेश सिंह, नवीन अरोरा, हैप्पी, रामकुमार, स्वराज मलिक, केशव, बंटी, श्रीराम, अंशुल, दलवीर, रामबहादुर सिंह, किशन सिंह, मिंटू, राकेश, विजय भाटिया, संजय, विक्की सहित काफी संगत के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें