आवास योजना का सत्यापन करने पहुंचे सीडीओ।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद की ग्राम पंचायत छावा में सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। उनसे आवास आवंटन के संबंध में पूछताछ भी की गई। यह भी देखा गया कि किसी अपात्र व्यक्ति को तो आवास का आवंटन तो नहीं हो गया है। ग्राम पंचायत में चल रहे पंचायत घर निर्माण कार्य का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
गौरतलब हो कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में सीडीओ ने ग्राम पंचायत छावा का औचक निरीक्षण कर लाभार्थियों का सत्यापन किया। उन्होंने पंचायतघरों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र लोगों को ही आवास आवंटित किए जाएं। इनका चयन पूरी देखरेख व ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने पंचायत सचिवों से पंचायतघर निर्माण की जानकारी ली। सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, राजेश कुमार, रामकिशन बाबा, धर्मेंद्र कुमार, इंद्रमोहन गौड़ आदि थे।