फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रास्ते में पकड़ कर लाठी-डंडों से पीटा, कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Aug 2024 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

24 अप्रैल को शाम आठ बजे बेटा हरप्रसाद काम करके घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी लोगों ने एक राय होकर पकड़ लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
अदालत प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस न्यायालय के आदेश पर 22 अगस्त को कोतवाली हाथरस गेट में गाली-गलौज व मारपीट करने का पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मंडी समिति निवासी वीरेंद्र पाल सिंह पुत्र नन्नूमल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि 24 अप्रैल को शाम आठ बजे बेटा हरप्रसाद काम करके घर लौट रहा था। आरोप है कि पड़ोसी संजय पुत्र सोवरन सिंह, मनीष पुत्र भगवान सिंह, अजय पुत्र संजय, भगवान सिंह पुत्र नन्नूमल सिंह व रवेंद्र पुत्र भगवान सिंह ने एक राय होकर पकड़ लिया। 

आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। आवाज सुनकर पत्नी सत्यवती पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और चाकू मार दिया। इसमें महिला के हाथ में चोट आई है। आसपास के लोग एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें