फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गोली कांड में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 13 Nov 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव टुकसान निवासी 28 वर्षीय राजेश उर्फ बनवारी पुत्र भरत सिंह शनिवार की देर शाम को अपने खेत पर बने थान पर दीपक जलाने के लिए गया था। आरोप है कि जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में 11 नवंबर की देर शाम खेत पर बने थान पर पूजा कर रहे युवक को जमीन की रंजिश को लेकर गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में तीन पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


गांव टुकसान निवासी 28 वर्षीय राजेश उर्फ बनवारी पुत्र भरत सिंह शनिवार की देर शाम को अपने खेत पर बने थान पर दीपक जलाने के लिए गया था। आरोप है कि जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर आए थे। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सीओ सिटी भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे और घायल युवक व परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली थी। 

युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में सुमन पत्नी राकेश ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रामवन, राजपाल व रवि पंडित निवासीगण गांव टुकसान द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर राजेश पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट एसएचओ सतेंद्र सिंह राघव का कहना है वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें