फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नायब तहसीलदार की गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Aug 2026 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मथुरा-बरेली मार्ग पर तीन दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति सोनू ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। तीन लोगों की मौत पर नायब तहसीलदार की गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन के गांव ठूलई के रहने वाले सुभाषचंद्र अपने छह साल के नाती दक्ष के साथ मोपेड से सलेमपुर से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का ही सोनू भी साथ था। सामने से आ रही तेज रफ्तार नायब तहसीलदार की गाड़ी ने मोपेड को रौंद दिया था। हादसे में सुभाष व उनके नाती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब कि देर रात सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सलेमपुर पर जाम लगा दिया था और जमकर हंगामा काटा। सुभाषचंद्र के बेटे संदीप ने गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें