फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathars News: प्रसव के दौरान फंस गया बच्चा, बाहर निकालते ही मांं-बच्चे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 16 Aug 2026 10:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बच्चे के पैर व पेट बाहर था तथा गर्दन अंदर फंसी हुई थी और काफी खून बह चुका था। जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के गर्भ को केवल 34 हफ्ते में ही हुए थे। इधर, सोनम की हालत भी बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
मृतका सोनम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की हसायन सीएचसी पर रविवार की सुबह प्रसव के लिए पहुंची महिला व उसके बच्चे की मौत हो गई। परिजन जब महिला को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, तब बच्चा आधा बाहर था। जब स्टाफ नर्स ने बच्चे को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। अत्यधिक खून बहने से बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हसायन क्षेत्र के गांव भेंकुरी की रहने वाली सोनम (24) पत्नी पूरन सिंह चौथी बार गर्भवती थीं। शनिवार देर रात को सोनम को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। स्टाफ नर्स आरती व रेखा चाहर ने बताया कि सुबह 9:15 के करीब महिला को गंभीर हालत में लाया गया था। बच्चे के पैर व पेट बाहर था तथा गर्दन अंदर फंसी हुई थी और काफी खून बह चुका था। जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के गर्भ को केवल 34 हफ्ते में ही हुए थे।

इधर, सोनम की हालत भी बिगड़ने लगी। सोनम में खून की कमी थी। और खून बहने से उनका ब्लड प्रेशर गिरता गया। सीएचसी से उन्हें जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। हसायन पुलिस ने सोनम के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जब परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे तो उसकी हालत खराब थी। 34 हफ्ते में ही बच्चा आधा बाहर आ गया था। आशंका है कि फंसने के कारण उसकी मौत हुई। महिला का काफी खून बह चुका था। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।-डाॅ. वेदप्रकाश अग्रवाल, सीएमओ

विज्ञापन

दो बच्चियों की हो चुकी है मौत
पूरन ने बताया कि पूर्व में भी उनकी दो बेटियों की जन्म लेते ही माैत हो गई थी। एक बेटी है, जो कि दिव्यांग है। इस बार बच्चा स्वस्थ्य होने की उम्मीद थी, लेकिन अब सोनम भी छोड़कर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें