फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अकेली लड़की को घर में घुसकर पीटने का आरोप, छह खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Oct 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तहरीर में कहा है कि पड़ोस में बकरी का दूध लेने गई थीं। वहां मौजूद उर्मिला पत्नी गिर्राज किशोर से उनकी कुछ कहासुनी हो गई। वह उसी दिन शाम को पति और पुत्री छाया के साथ प्रयागराज चली गईं। उनके पीछे से गिर्राज किशोर और उसकी पत्नी उर्मिला आई और गालियां दीं। उनकी दूसरी पुत्री ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटा। 
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कोतवाली चंदपा के गांव कैमार निवासी गीता पत्नी वीरेंद्र सिंह ने गांव की तीन महिलाओं सहित छह लोगों पर घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


तहरीर में उन्होंने कहा है कि 16 अक्तूबर की शाम चार बजे पति की तबीयत खराब होने पर वह पड़ोस में बकरी का दूध लेने गई थीं। वहां मौजूद उर्मिला पत्नी गिर्राज किशोर से उनकी कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद बाद वह उसी दिन शाम को पति और पुत्री छाया के साथ प्रयागराज चली गईं। उनके पीछे से गिर्राज किशोर और उसकी पत्नी उर्मिला आई और गालियां दीं। उनकी दूसरी पुत्री ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटा। 

18 अक्तूबर को वह वापस आईं तो पुत्री ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। थोड़ी देर बाद गिर्राज किशोर, उसकी पत्नी उर्मिला, कृष्णगोपाल उर्फ विष्णु, बबिता पत्नी कृष्णगोपाल, रामवती पत्नी बाबूलाल और बाबूलाल उनके घर में लाठी-डंडे और फावड़े लेकर घुस आए और उन्हें पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें