फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, होली से लौटते समय एनएसजी कमांडो की मौत, तीन साथी घायल

Fri, 06 Mar 2026 02:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

योगेंद्र अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। कमांडो योंगेंद्र की पत्नी एकता, पांच साल के बेटा व चार साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार और मृतक योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद में ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव पल्हावत के निकट 6 मार्च की सुबह करीब तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार 32 वर्षीय एनएसजी कमांडो योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मथुरा जिले के राया क्षेत्र के गांव गुडेरा निवासी योगेंद्र अपने साथी विष्णु, सत्यवीर और जितेंद्र के साथ हाथरस में अपने किसी दोस्त के यहां होली खेलने गए थे। जब वह सादाबाद क्षेत्र के गांव पल्हावत के निकट से लौट रहे थे तो उनकी थार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। 

हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उक्त तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि विष्णु नेवी में कार्यरत है, जबकि सत्यवीर व जितेंद्र गांव में ही रहते हैं। हादसे में थार कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताते हैं कि योगेंद्र वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी तैनाती पठानकोठ में थी। योगेंद्र 25 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। 31 मार्च को उनके सेना में 15 साल पूरे होने थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योगेंद्र अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। कमांडो योंगेंद्र की पत्नी एकता, पांच साल के बेटा व चार साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमांडो व घायलों को सीएचसी सादाबाद भेजा, वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि हादसे के वक्त कार का एयर बैग तो खुला था, लेकिन कमांडो की जान नहीं बच सकी। 

आगरा पहुंचने पर परिजनों ने कमांडो योगेंद्र सिंह को मिलिट्री हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। योगेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में योगेंद्र सबसे छोटे थे। 31 मार्च 2026 को योगेंद्र की नौकरी के 15 साल पूरे होने थे।
अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों को उपचार आगरा में चल रहा है। इलाज के दौरान कमांडो योगेंद्र की मौत हो गई है। -अमित पाठक, सीओ सादाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें