10 मार्च तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
स्नातक और परास्नातक की सम सेमेस्टर की परीक्षा 16 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। 10 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 10 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा हाेंगे। निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर 250 प्रति छात्र विलंब शुल्क देना होगा।
पंजा कुश्ती की तैयारियां अंतिम चरण में
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में 11 से 15 मार्च तक होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में है। 30 से ज्यादा विश्वविद्यालय की टीमों ने पंजीकरण कराया है। नौ मार्च से टीमें आनी शुरू हो जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता के लिए विवि के शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इनकी 11 टीमें बनाई गई हैं।
टीम में हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि खिलाड़ियों के रुकने के लिए आवास, भोजन, प्रतियोगिता स्थल, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। नौ मार्च से खिलाड़ी आने लगेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए लगातार समितियों में शामिल शिक्षकों की बैठकें चल रही हैं।