फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ईंटों से भरे ट्रॉला में जा घुसी, दो की मौत और चार गंभीर घायल

Sat, 10 Jun 2023 01:34 PM IST
चमन शर्मा राकेश वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस

सार

सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की तरफ तीन किलोमीटर आगे गांव हुसैनपुर पर संभवतः चालक को नींद का झोंका आने से सुबह साढ़े चार बजे  कार पूरी गति से आगे जा रहे ईंटो  से भरे ट्रॉला से जा टकराई। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रोला  में घुसकर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की प्रातः 4:30 एनएच 91 अलीगढ़ रोड पर ग्राम हुसैनपुर के पास दिल्ली से एटा जा रही कार ईटों से भरे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी।  इससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा इसमें कार सवार चालक समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र राजवीर निवासी गांव गदनपुर, एटा दिल्ली में ओला कार चलाता है। शुक्रवार की रात्रि वह अपने रिश्तेदार प्रवीण पुत्र श्याम बाबू निवासी नदरई, कासगंज, अपनी बहन सरोज  पुत्री श्याम बाबू,  प्रदीप पुत्र श्याम बाबू, करीना पुत्री राजवीर सिंह, रानी पुत्री रामबाबू को बैठाकर शनिवार की रात्रि में एटा के लिए चला। 

सिकंदराराऊ से अलीगढ़ की तरफ तीन किलोमीटर आगे गांव हुसैनपुर पर संभवतः चालक को नींद का झोंका आने से सुबह साढ़े चार बजे  कार पूरी गति से आगे जा रहे ईंटो  से भरे ट्रॉला से जा टकराई। कार की गति इतनी ज्यादा तेज थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा ट्रोला  में घुसकर के बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे मौके पर कुलदीप सिंह व प्रवीण की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में सरोज, प्रदीप, करीना, रानी घायल हो गए। प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी चारों घायलों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। मौके पर ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकाला तथा इलाज के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रोला से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें