लखनऊ में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट में जिले के 21 उद्यमी शामिल होंगे। जिले के 237 उद्यमियों ने चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए आवेदन किया है। यूपीसीडा द्वारा भूमि का लेआउट तैयार किया जा रहा है। लेआउट तय होने के बाद उद्यमियों को भूमि का आवंटन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जिले को औद्योगिक नगरी कहा जाता है। जिले में चार मिनी औद्योगिक क्षेत्र हैं। हाथरस हींग, रंग-गुलाल के अलावा फूड पार्क, आयुर्वेदशाला, मेटल सहित कई उद्योगों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि जिले के 237 उद्यमियाें ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए चार हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सौंपे हैं।
अब लखनऊ में जुलाई में होने वाली समिट में शामिल होने के लिए 21 उद्यमी पूरी तरह तैयार हैं। सलेमपुर के निकट 500 एकड़ भूमि पर यूपीसीडा द्वारा ले आउट तैयार किया जा रहा है। ले आउट में बदलाव भी किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अजिलेश कुमार का कहना है कि जिले के 21 उद्यमी लखनऊ में होने वाली समिट में शामिल होने के लिए तैयार हैं। संवाद