फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: कार-मैक्स लोडर की टक्कर में सात घायल, स्टेयरिंग फेल होने से अन्य कार खेत में गिरी

Sun, 23 Feb 2025 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राजमार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से चलती कार खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी कार और अलीगढ़-आगरा हाईवे पर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हतीसा पुल के निकट 22 फरवरी की रात मैक्स लोडर से टकरा गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज व आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह सभी आगरा से अलीगढ़ में शादी में शामिल होने जा रहे थे।  

विज्ञापन


आगरा की ट्रांसपोर्ट नगर कॉलोनी निवासी राहुल गुप्ता के रिश्तेदार की शादी 22 फरवरी को अलीगढ़ के छर्रा में थी। राहुल अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए कार से अलीगढ़ जा रहे थे। अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हतीसा पुल के निकट उनकी कार मैक्स लोडर से टकरा गई। इस हादसे में राहुल गुप्ता व उनकी बेटी मिष्ठी, बेटा कृष्णा व रविंद्र कुमार निवासी नई बस्ती मुरसान, भीकम सिंह निवासी होजिया थाना मुरसान घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

स्टेयरिंग फेल होने से कार खेत में गिरी, दो भाई घायल 
निर्माणाधीन मथुरा-बरेली राजमार्ग पर स्टेयरिंग फेल होने से चलती कार खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार नवीन चौधरी व उनका भाई आशू चौधरी घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें