फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच लोग बाल-बाल बचे

Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक कार में पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची, चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार पलट गई और करीब 500 मीटर तक सड़क से रगड़ते हुए चलती रही।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर एटा की ओर स्थित गढ़िया के निकट 1 मई तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 4 बजे एक कार अलीगढ़ से एटा जा रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची, चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार पलट गई और करीब 500 मीटर तक सड़क से रगड़ते हुए चलती रही। जिससे सड़क से चिंगारी निकल रहीं थीं। कार में सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें