फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अनियंत्रित होकर कंटेनर से भिड़ी कार, दो की मौत

Sun, 16 Feb 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एटा सीमा से लगे गांव टोली के पास शनिवार की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में भिड़ गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद डेढ़ घंटे तक एटा राजमार्ग पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब मार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ। एटा के आवास-विकास कॉलोनी निवासी राहुल (32) पुत्र आनंद कुमार और सचिन (26) पुत्र रामसनेही निवासी संजय नगर एटा रात्रि करीब 7:15 बजे एटा राजमार्ग स्थित एक ढाबे पर खाना खाकर अपनी स्विफ्ट कार से एटा लौट रहे थे।



गांव टोली के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लैन में आ गई।दूसरी लेन में एटा की तरफ से आते कंटेनर में कर टकराई। इससे राहुल और सचिन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना होते ही वहां से गुजरते और वाहन रुक गए। लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटें लगने के कारण दोनों मृत मिले। दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही हाथरस भेज दिया। कोतवाली पर मृतकों के परिजन आ गए और रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें