फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 3321 परीक्षार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

Sun, 16 Feb 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आठ केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा 10 की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3321 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शहर के अलीगढ़ रोड स्थित संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में 501 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से तीन अनुपस्थित रहे। राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में 3094 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। आरपीएम इंटर कॉलेज में 577 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से तीन अनुपस्थित रहे। सादाबाद के संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 492 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमेंं से दो अनुपस्थित रहे।
अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल में 441 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से चार अनुपस्थित रहे। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में 590 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से चार अनुपस्थित रहे। एमएलडीवी इंटर कॉलेज में 283 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जवाहर नवोदय विद्यालय में 61 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से छह अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

परीक्षार्थियों के बोल-

अंग्रेजी की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र आसान था। मेरी परीक्षा अच्छी रही है। नंबर अच्छे आएंगे।

- मोहित वशिष्ठ, परीक्षार्थी।

-

पहली बार बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई हूं। शुरू में थोड़ी चिंतित थी, लेकिन मेरा पेपर अच्छा हुआ है।
- दिव्यांशी गौतम, परीक्षार्थी।

-

मैंने पहले ही परीक्षा की तैयारी कर रखी थी। प्रश्नपत्र आसान था। बाकी परीक्षा परिणाम बताएगा।

- भव्या वार्ष्णेय, परीक्षार्थी।

-

अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। मैंने पूरी तरह से परीक्षा की तैयारी कर रखी थी, इसलिए पेपर अच्छा हुआ है।

- जिया।

-

वर्जन-

शनिवार से जिले के आठ केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कक्षा 10 की अंग्रेजी की परीक्षा थी। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई।

- डॉ. जगदीश शर्मा, जिला समन्वयक, सीबीएसई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें