फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पढ़ाने जा रही शिक्षिका को कार ने मारी टक्कर, हंगामा

Tue, 25 Aug 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
करवन नदी के पुराने पुल पर कार की टक्कर से घायल शिक्षिका के आसपास लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के पुराने करवन नदी के पुल पर कार ने पैदल स्कूल पढ़ाने जा रही एक शिक्षिका को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर कार चालक को कार सहित लोगों ने पकड़ लिया। मौजूद लोगों ने आक्रोश जाहिर करते हुए कार चालक को जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

गांव मीतई निवासी श्रुति पचौरी सादाबाद स्थित संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में पढ़ाने के लिए पैदल आ रही थीं। इस दौरान करवन नदी के पुराने पुल पर एक कार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना मिलते ही स्कूल के कई शिक्षक व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षिका को लेकर सीएचसी पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें