फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ने बाइक को रौंदा, उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत

Sun, 02 Feb 2025 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राकेश कहीं आ रहा था। कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के मई कंजौली मार्ग पर 2 फरवरी को कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, गांव दघेंटा बल्देव मथुरा निवासी 38 वर्षीय राकेश पुत्र ज्वाला प्रसाद मई की तरफ से कहीं आ रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा ले जाया गया। बताते हैं कि उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि चालक कार को छोड़कर भाग गया। मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें