फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पेड़ से टकराकर कार में लगी आग, सिलिंडर खाली कर लौट रहे ट्रक में भी निकला धुआं

Mon, 27 May 2024 10:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पेड़ से टकराकर कार में आग लग गई। वहीं एक  ट्रक के पीछे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रक चालक को दी। धुआं देख चालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट 26 मई की देर रात एक कार नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी और पेड़ में आग लग गई। दुर्घटना में कार मलिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे आग को बुझाया। 

विज्ञापन


जब तक आग बुझी, तब तक कार और पेड़ जलकर राख हो चुका था। दरअसल रविवार की देर रात हाथरस के गिजरौली निवासी सुमित कुमार पुत्र प्रेमचंद अपनी बलेनो कार से किसी काम से अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित ग्राम बरसै के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी गाड़ी के सामने एक नीलगाय आ गई, जिससे उनकी कार असंतुलित होकर पास में खड़े एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमित ने हिम्मत से काम लेते हुए कार की खिड़की खोली और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक कार और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, प्रेमचंद शर्मा पुत्र रोशनलाल निवासी हाथरस अपने एलपीजी से भरे ट्रक को मथुरा जिले के कोसी से खाली करने के बाद वापस गोदाम लौट रहे थे। जैसे ही ट्रक कस्बा के राधे गार्डन के निकट पहुंचा, वैसे ही ट्रक के पीछे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख राहगीरों ने इसकी सूचना ट्रक चालक को दी। धुआं देख चालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। मौके पर भगदड़ मच गई। चालक ने इसकी सूचना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की दमकल को दी। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें