फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, सात घायल

Thu, 24 Sep 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
भाई हेमराज की हालत के बारे में फोन पर परिजनों को सूचना देतीं मनीषा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे पर जवार टोल पार करते ही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में सात साल की बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। इन्हें एनएचएआई की एंबुलेेंस से पहले सीएचसी मुरसान और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल से दो युवकों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। गाड़ी में तीन बच्चों सहित कुल 11 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हिंडोन (करौली) के केशोपुरा निवासी चेतराम (55) की पत्नी अंगूरी देवी का 19 सितंबर को निधन हो गया था। चेतराम बेटे और दामाद के परिवार के साथ अस्थियां विसर्जित करने के लिए कासगंज के सोरों घाट आए थे। दोपहर करीब तीन बजे कासगंज से हिंडोन लौटते समय इगलास क्षेत्र में जवार टोल पार करते ही चालक को झपकी आई, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।
जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। टोल से पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस से सभी को सीएचसी मुरसान पहुंचाया गया। हादसे में चेतराम (55), उनका बेटा हेमराज (30) व दामाद रामराज (28) निवासी काछीपुरा मासलपुर (करौली) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तीनों को सीएचसी मुरसान से पहले जिला अस्पताल भेजा गया और वहां से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में हेमराज की बेटी राधिका (07), चेतराम के छोटे बेटे रूपेश की पत्नी कोमल (23) व चालक अमित(27) के हलकी चोट आईं। इन्हें भी सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।


मथुरा-बरेली हाईवे पर इगलास क्षेत्र में हादसा हुआ है। जानकारी पर घायलों को सीएचसी पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घायल व उनके परिजनों की हरसंभव मदद की जा रही है।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी


इमरजेंसी में तीन घायल आए थे, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक है। खून बंद करने का प्रयास किया गया। सिर की चोट के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

-डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें