फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटर ने एसी बस को मारी टक्कर, तीन यात्री घायल

Tue, 12 May 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे पर खड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स एसी बस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पराग डेयरी के निकट सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आगरा की तरफ से आ रही एक एसी बस को अलीगढ़ की तरफ से आ रहे गैस के टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे बस की एक साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य भिजवाया गया।
विज्ञापन



आगरा फोर्ट डिपो की बस की परिचालक सुमन भाटी ने बताया कि उनकी बस आगरा से सवारियां लेकर बुलंदशहर जा रही थी। बस में चालक-परिचालक सहित कुल 16 यात्री सवार थे। जैसे ही बस आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पराग डेयरी के निकट पहुंची, वैसे ही अलीगढ़ की तरफ से आ रहा कैंटर बस चालक साइड से बस से टकरा गया।



एकाएक हुई घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। घायलों में 47 वर्षीय संजय सैनी निवासी आगरा, उनके भाई 55 वर्षीय भाई राजेश सैनी और 21 वर्षीय साहिल निवासी गांव खानपुर बुलंदशहर शामिल हैं। हादसे के बाद चालक टैंकर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन




प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी घायलों को सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त एसी बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें