इन शिविरों में आधार नामांकन और संशोधन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कोई कार्य कराना हो, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
आज से 15 मई तक तीन दिवसीय आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनका आयोजन सिकंदराराऊ, सासनी और हाथरस सदर तहसील के साथ विकास भवन परिसर में होगा। यह शिविर रोजाना सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
सीडीओ पीएन दीक्षित ने बताया कि प्रवर डाक अधीक्षक अलीगढ़ मंडल के सहयोग से आयोजित होने वाले इन शिविरों में आधार नामांकन और संशोधन की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कोई कार्य कराना हो, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं।