फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने की सैलरी नहीं दे रहा कॉल सेंटर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने का वेतन नहीं दे रहा कॉल सेंटर संचालक
विज्ञापन

चौबे वाले महादेव के निकट संचालित होने वाले कॉल सेंटर का मामला
आधा दर्जन से अधिक युवक-युवती शिकायत लेकर पहुंचे पुलिस के पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में कॉल सेंटर का संचालन करने वाले कोतवाली सदर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति पर डेढ़ महीने का वेतन नहीं देने का आरोप है। इसकी शिकायत कॉल सेंटर पर काम करने वाले आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियों ने पुलिस से की है।
लाला का नगला निवासी एक युवक चौबे वाले महादेव के पास शिव शक्ति टेलीशॉपिंग के नाम से कॉल सेंटर चलाता है। यहां पर शहर, देहात और दूरदराज इलाकों के युवक-युवती काम करते हैं, जिसके बदले उन्हें वेतन दिया जाता है, लेकिन पिछले डेढ़ महीने का वेतन नौ युवक-युवतियों को कॉल सेंटर संचालक ने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली सदर पहुंचे कॉल सेंटर पर काम करने वाले युवक-युवतियों ने बताया कि लाला का नगला निवासी एक व्यक्ति कॉल सेंटर का संचालन करता है, जोकि पिछले काफी समय से कॉल सेंटर को बंद करके भाग गया है। वह अपने घर पर भी नहीं है। पुलिस से शिकायत करते हुए वेतन दिलवाने की मांग की गई है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि कुछ युवक-युवती एक कॉल सेंटर संचालक की शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। कॉल सेंटर का संचालन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में हो रहा है, इसलिए उन्हें संबंधित थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें