फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे में हुए प्रसव के मामले में नप सकते हैं जिले के कई स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शे में हुए प्रसव के मामले में नप सकते हैं जिले के कई अधिकारी
विज्ञापन

एडीएम कल सौंप देंगे इस मामले में डीएम को अपनी जांच रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रिक्शे में हुए प्रसव मामले में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी नप सकते हैं। इसे लेकर शासन स्तर तक शिकायत पहुंची है। अलीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा की गई समीक्षा बैठक में जिले के स्वास्थ्य महकमा के अधिकारी भी शामिल हुए। एडीएम भी कल अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।
उल्लेखनीय है कि लाला का नगला निवासी चमन अपनी पत्नी रायमीन को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां से उसे कुछ घंटे बाद टरका दिया गया। गर्भवती महिला को परिवार के लोग जिला महिला अस्पताल से सामान ढोने वाले रिक्शे में डालकर ले जा रहे थे कि अस्पताल के गेट के पास ही महिला ने रिक्शे में बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। जिसमें आरोपी डॉक्टर के अलावा जनपद के स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी भी फंसते नजर आ रहे हैं। अलीगढ़ में हुई स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की समीक्षा बैठक में जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। उच्च स्तरीय जांच पूरी होने के बाद ही विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें