नगर में हुई एक शादी में मिला 51,000 रुपये का केक। संवाद
- फोटो : Samvad
शादियों में नकदी देने का नया तरीका लोगों ने खोज निकाला है। अब शादियों में 500, 200 और 100 के नोटों से बने केक देने का चलन शुरू हो गया है। हाल ही में नगर में हुई कई शादियों में दिए गए नोटों के केक आकर्षण के साथ चर्चा का केंद्र बने रहे।
नगर में गत दिवस हुई एक शादी में लोगों का ध्यान माला पड़े हुए केक की तरफ गया। लोगों ने सोचा कि शायद अब शादी में केक कटने लगा है और केक काटकर बांटा जाएगा, लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो पाया कि 500, 200 और 100 रुपये के नोट लगाकर इस केक को तैयार किया गया था।
इस केक को तैयार करने में 51,000 के नोट लगे। अब लोगों में होड़ लगने लगी है कि वह अपनी शादी में केवल 500 के नोट से बना हुआ केक दूल्हा पक्ष को देंगे। इस प्रकार के केक नगर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
गौरतलब है कि अब तक शादी में दूल्हों को नोटों की माला पहनाने का चलन चलता था, लेकिन यह परंपरा अब केवल ग्रामीण अंचल तक ही सीमित रह गई है। माना जा रहा है कि अब माला के विकल्प के रूप में नोटों के केक का चलन शुरू किया गया है।