फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 2000 के नोट को बदलने की जानकारी वाले फार्म पर लगी रोक, दो हजार के नोट से खरीद रहे महंगा सोना

Mon, 22 May 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वैसे तो काफी कम लोगों के पास दो हजार के नोट हैं। जिन लोगो के पास दो हजार के नोट हैं। वह महंगा सोना  खरीद रहे हैं। बैंकों में सारी जानकारी के लिए भरे जाने वाले फार्म पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। बीस मई तक हाथरस जिले की बैंकों में हजारों की संख्या में नोट जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक के दो हजार का नोट वापस लेने के आदेश से हर वर्ग प्रभावित है। लोगों के लिए राहत की बात यह है कि यदि उनका बैंक में खाता है तो वह एक बार में बीस हजार रुपये दो हजार रुपये के नोटों को बदल सकते हैं। बैंकों में सारी जानकारी के लिए भरे जाने वाले फार्म पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। बीस मई तक हाथरस जिले की बैंकों में हजारों की संख्या में नोट जमा हो चुके हैं।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2016 की नोट बंदी के बाद के बाद अब दो हजार का नोट वापस लेने के फैसले से लोगों में में खलबली मची हुई है। लोगों के लिए राहत की बात यह कि वह एक दिन में बीस हजार रुपये के नोट खाते से बदल सकता है। जमा करने की कोई सीमा नहीं है। इस मामले में एसबीआई के मैनेज धर्मेद्र का कहना है कि एक दिन में बीस हजार रुपये के नोट खाता धारक बदल सकता है। जमा करने की कोई सीमा नहीं है। यह हम नहीं बता सकते कि कितने नोट अब तक जमा हुए हैं।

दो हजार के नोट खपाने को महंगा सोना खरीद रहे लोग
वैसे तो काफी कम लोगों के पास दो हजार के नोट हैं। जिन लोगो के पास दो हजार के नोट हैं। वह महंगा सोना  खरीद रहे हैं। वैसे सोने का रेट 62 हजार रुपये प्रति दस ग्राम है। दो हजार के नोट देकर लोग पंद्रह प्रतिशत महंगा सोना खरीद रहे हैं। सराफा कारोबार में इस तरह की चर्चाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें