कारोबार में घाटा होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे कस्बे के एक कोरोबारी ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने घटना पर अनभिज्ञता जताई है।
कस्बे के मोहल्ला दाऊजी निवासी आशू गोयल (45) पुत्र मुरारीलाल गोयल ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए जहां, उपचार के दौरान आशू गोयल ने दम तोड़ दिया। छोटे भाई रोहित गोयल ने बताया है कि आशू इलेक्ट्रिक सामान की सप्लाई का काम करते थे। कारोबार में हुए घाटा होने की वजह से उनपर कर्ज हो गया था, जिसके चलते वह पिछले माह से परेशान थे। रविवार को भी कर्जदारों के उनपर रुपये के लिए फोन आ रहे थए। उन्होंने परिवार में पत्नी, दो बेटी व छह साल के एक बेटे को रोता हुआ छोड़ा है।