फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाऊजी मेले में मौसम की मेहरबानी से छह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

Fri, 02 Oct 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दाऊजी मेले में साफ मौसम के बीच सजा बाजार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
115वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में इस बार मौसम अनुकूल रहा। इसने व्यापारियों और मेला प्रेमियों दोनों को बड़ी राहत दी है। मेले के 15 दिनों में से 14 दिन बाजार पूरी रफ्तार से चला।
विज्ञापन

साफ मौसम के चलते जमकर कारोबार हुआ। लगातार अनुकूल मौसम और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महज पखवाड़े भर में ही मेला परिसर में करीब छह करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। पिछले वर्ष भारी बारिश ने मेले की रंगत फीकी कर दी थी। बीते साल 20 दिनों के मेले में करीब पांच दिन तेज बारिश से कारोबार ठप रहा। मुख्य पंडाल, मीना बाजार और सर्कस मैदान में घुटनों तक पानी भर गया था। इससे दुकानदारों का कीमती सामान बर्बाद हुआ और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इस बार पूरे 15 दिनों में केवल एक दिन हल्की बारिश से कारोबार कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहा।
पिछले साल की तुलना में राहत
पिछले साल की बारिश ने दुकानदारों को बहुत रुलाया था। दुकान में पानी घुसने से काफी माल खराब हो गया था। लागत निकालना भी मुश्किल हो गया था। इस बार भगवान दाऊजी महाराज और इंद्रदेव की कृपा रही। पूरे मेले में मौसम साफ रहा और बिक्री जोरदार हुई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने साझा किया अनुभव

पिछले साल बारिश का पानी दुकान में पानी घुसने से काफी माल खराब हो गया था और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन इस बार भगवान दाऊजी महाराज और इंद्रदेव की कृपा रही। पूरे मेले में मौसम साफ रहा और बिक्री भी जोरदार हुई।
नायाब, दुकानदार हरदुआगंज


मेले का पूरा दारोमदार मौसम पर टिका होता है। मौसम बिगड़ जाए तो ग्राहक घरों से नहीं निकलते हैं। इस बार केवल एक दिन ही मौसम खराब हुआ है। बिक्री अच्छी होने से इस बार समय और मेहनत दोनों वसूल हो गई।
विज्ञापन

महेश कुमार, गोरखपुर निवासी दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें