फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कटड़ा से दिल्ली जा रही बस पलटी, हाथरस के आठ श्रद्धालु हुए घायल

Fri, 14 Apr 2023 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के कुछ लोग मां वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। बृहस्पतिवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक बस कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। कटड़ा से चार किलोमीटर दूर नोमाई क्षेत्र में बस असंतुलित होकर पलट गई। श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से बस सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा से चार किलोमीटर दूर नोमाई क्षेत्र में कटड़ा से दिल्ली जा रही बस (एचआर 38- 0111) अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा तीखे मोड़ पर वाहन चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। इसमें करीब दस लोग घायल हो गए। सभी लोग मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। इसमें हाथरस जनपद के आठ श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हाथरस के कुछ लोग मां वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। बृहस्पतिवार शाम श्रद्धालुओं से भरी एक बस कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। कटड़ा से चार किलोमीटर दूर नोमाई क्षेत्र में बस असंतुलित होकर पलट गई। श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से बस सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और उपचार के लिए पहुंचाया गया।

हाथरस से यह हैं घायल
दीपक कौशिक (32) पुत्र मनोहर कौशिक, भूमि शर्मा (23) पत्नी अजय शर्मा निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश, अजय शर्मा (28) पुत्र राम मनोहर हाथरस, धीरज मिश्रा (27) पुत्र अशोक कुमार निवासी हाथरस, वंश (11) निवासी हाथरस, अनिता सिंह (28) पत्नी विनोद निवासी हाथरस, अनु (30) पत्नी दीपक निवासी हाथरस, रितू (35) पत्नी अमित निवासी हाथरस 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें