फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलता है यूपी का दिल, वापस लो बिजली का बिल

Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
‌‌ब‌िजली ‌ब‌िल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जलता है यूपी का दिल, वापस लो बिजली का बिल.. का नारा देेते हुए बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में की गई वृद्धि के विरोध में तालाब चौराहे से पद यात्रा निकाली।
विज्ञापन


पदयात्रा ओढ़पुरा बिजलीघर पर पहुंची, यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और बिजली के बिलों की होली जलाई।  आप जिला सचिव नीरज कुमार के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर सत्ता में आई थी। भाजपा ने जनता को महंगाई से निजात दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब वही भाजपा की सरकार चुनाव पूर्व किए गए सभी वादों को भूल गई है।

पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर भाजपा सरकार ने बिजली दरों में 13 फीसदी की वृद्धि कर जनहित पर कुठाराघात किया है। आप नेता राजेंद्र सिंह राना ने बिजली दरों में की गई वृद्धि को सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के बदले में की गई वसूली करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। इसे किसी भी वर्ग के लोगों के हितों की चिंता नहीं है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेश अग्रवाल, राहुल उपाध्याय, ललित बर्धन, हरिमोहन सारस्वत, चंद्रभान गोस्वामी, इमरान, समीर, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह, विष्णुदास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें