फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशकों की दुकानों पर छापे, नमूने भरे

Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
कीटनाशक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पायरेसी कंट्रोल सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन मैनेजर अशोक कुमार, सुरेंद्र  कुमार तथा चीफ इन्वेस्टिगेटर अमन कुमार और जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार की टीम ने सादाबाद क्षेत्र में करीब एक दर्जन कीटनाशक दवाओं की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम ने चार दुकानों से दवाओं के नकली होने के संदेह में नमूने भरे हैं, जिनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कृषि रक्षा अधिकारी ने इन चारों दुकानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रयोगशाला से नमूने फेल होने पर इन सभी दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। 

टीम ने इस छापेमारी के दौरान वायर कॉप साइंस कंपनी नकली दवाओं की बिक्री होने का दावा किया है। कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि रीजेंट जीआर फेम मींसेटिन जैसी दवा भारी मात्रा में पाई गई। दवा के सभी दुकानों से सैंपल ले लिए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इन सभी दुकानों से नमूने भर लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर इन सभी के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विभाग इस प्रकार का अवैध कारोबार करने के आरोप में इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें