फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फ्लाईओवर के नीचे गरजा बुलडोजर, खलबली

विज्ञापन
रेलवे पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़-आगरा रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे जमी अवैध दुकानों और ढकेलों को नगर पालिका की टीम ने हटवा दिया। बुलडोजर लेकर पहुंची टीम ने जिला अस्पताल के पास पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्थाई होटलों, दुकानों और ठेलों को हटा दिया। इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन




फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से सजने वाली दुकानों और बेतरतीब खड़े होने वाले ठेलों के कारण इस मार्ग पर आए दिन स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य, सफाई और निर्माण अनुभाग के कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम मैदान में उतरी। बुलडोजर से एक के बाद एक ढकेल व अस्थाई निर्माण हटाने शुरू किए गए। रोक-टोक न होने के कारण लोगों ने सुविधा अनुसार अस्थाई निर्माण कर लिए थे, जिससे पूरी जगह घिर गई थी।

ईओ रोहित सिंह ने बताया कि रेलवे पुल के नीचे लगातार अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद अलीगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमणकारी खुद ही अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा की स्थिति में जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें