फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बड़ी धनराशि, हाथरस के अर्बन सेंटर-यीडा की योजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 10:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विकास के लिए दिए गए बजट से जनपद में लंबे समय से तैयार हो रहे अर्बन सेंटर के जल्द विकसित होने की उम्मीद भी जाग गई है। अर्बन सेंटर को लेकर लंबे समय से बजट का इंतजार था, अब इस योजना को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
बजट 2026 - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। इससे यमुना एक्सप्रेस वे पर यीडा की विकास योजनाओं को भी रफ्तार मिलेगी। हाथरस अर्बन सेंटर के निर्माण में तेजी आएगी। यीडा के अंतर्गत हाथरस जनपद के करीब 325 गांव अधिसूचित हैं।

विज्ञापन


हाथरस जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र में अधिसूचित भूमि पर औद्योगिक परियोजनाओं के साथ-साथ आवासीय और अन्य विकास कार्यों के सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यहां अहम है कि यीडा के अंतर्गत हाथरस जनपद के करीब 325 गांव अधिसूचित हैं। बड़े बजट के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के दोनों ओर आधारभूत ढांचे, सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं के विकास का रास्ता भी प्रशस्त होगा। विकास के लिए दिए गए बजट से जनपद में लंबे समय से तैयार हो रहे अर्बन सेंटर के जल्द विकसित होने की उम्मीद भी जाग गई है। अर्बन सेंटर को लेकर लंबे समय से बजट का इंतजार था, अब इस योजना को अमली जामा पहनाया जा सकेगा।

विकास के क्षेत्र में अच्छा योगदान देने वाला बजट है। इसमें जिस तरह से विकास के लिए प्रावधान किया गया है, उसका सीधा असर हमारे जनपद में देखा जाएगा।-निर्देश चंद्र वार्ष्णेय निवासी सासनी।
हाथरस में पहले से ही विकास की कई योजनाएं प्रस्तावित हैं। बजट में इन विकास कार्यों के लिए धनराशि मिलने से काम तेजी से होगा।-राजीव सिंघल, व्यापारी।

विज्ञापन

विकास कार्यों के दृष्टिकोण से बजट काफी बेहतर है। औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे हाथरस में इस बजट के प्रावधानों का असर साफ तौर पर दिखाई देगा।-विश्वनाथ आर्य, कारीबारी।
जिस तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है, उससे हाथरस जनपद की तस्वीर बदल जाएगी। हमें जल्द ही हाथरस औद्योगिक हब के रूप में दिखाई देगा।-विपुल सिंघानिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष वैश्य एकता संस्थान।
विज्ञापन

इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बजट में बहुत अच्छा प्रावधान किया गया है। हाथरस जनपद में यीडा की अधिसूचित जमीन पर अब विकास दिखाई देंगे।-विजय वार्ष्णेय, मैटल कारोबारी।
इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए दिया गया बजट औद्योगिक क्रांति के रूप में सामने आएगा।-गौरव तायल, मैटल कारोबारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें