फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 को होगा बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Tue, 04 Aug 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी द्वारा 10 अगस्त को नगर के कूपा रोड स्थित उत्सव गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बसपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुसैनी, नगला चांद, कुरसंडा, कुंजलपुर, नगला जगराम, बढ़ार, नगला रामचंद्र, सलेमपुर, नगला केसरी, शेरपुर और धनौली समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।
बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, जेपी सागर एवं नाहर सिंह सुमन ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। साथ ही सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी की घोषणा किए जाने की भी संभावना है। मौके पर प्रमोद आजाद, जलालुद्दीन अब्बासी, महीपाल सिंह, विक्रम सिंह, नीरज शर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें