फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: बसपा ने हाथरस से हेमबाबू धनगर को दी टिकट, हुई औपचारिक घोषणा

Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बसपा ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से हेमबाबू धनगर को टिकट दी है। हेम बाबू धनगर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिता जेपी धनगर बसपा संस्थापक कांशीराम के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनका हाथरस से पुराना नाता है।
विज्ञापन
बसपा से हाथरस प्रत्याशी हेमबाबू धनगर - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा से हाथरस लोकसभा सीट पर आगरा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा से अधिकारिक घोषणा 24 मार्च को देर शाम की। हालांकि 22 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हाजी बाबू मुनकाद अली ने यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए हेमबाबू धनगर को प्रत्याशी घोषित किया था।

विज्ञापन


 रामोजी रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुनकाद अली ने बताया था कि हमारा मुकाबला किसी पार्टी प्रत्याशी से नहीं है, सीधे भाजपा से है। कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनावी मोड़ में आ चुके हैं। इस दौरान हेम बाबू ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिता जेपी धनगर बसपा संस्थापक कांशीराम के समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। हाथरस से पुराना नाता है। इस मौके पर आगरा-अलीगढ़ मंडल के प्रभारी सूरज सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें