फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL 4G: सादाबाद में बीएसएनएल का 4 जी नेटवर्क शुरू, एक दर्जन टावर हुए अपग्रेड

Thu, 10 Oct 2024 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएसएनएल टावरों पर 4 जी बीटीएस उपकरण लगा दिए गए हैं। लिहाजा उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की 4 जी सेवा मिलना शुरू हो चुकी है तो वहीं इंटरनेट स्पीड भी पहले से अधिक बेहतर हो गई है। मोबाइल पर भी 4 जी नेटवर्क शो होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बीएसएनएल का टावर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली से पहले ही बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को तोहफा दे दिया है। बीएसएनएल ने सादाबाद क्षेत्र में अपने मौजूदा नेटवर्क को 4 जी में अपग्रेड करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक दर्जन से अधिक टूजी व थ्री जी टावरों को 4 जी में अपग्रेड किया गया है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क के साथ ही बेहतर इंटरनेट स्पीड मिलना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं मथुरा जिले से संचालित हैं। अभी कुछ दिनों पहले तक सादाबाद के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को थ्रीजी नेटवर्क ही मिल रहा था। नेटवर्क और नेट स्पीड की समस्या से उपभोक्ता परेशान थे और बार-बार बीएसएनएल अधिकारियों से 4 जी और 5 जी नेटवर्क की मांग कर रहे थे। 4 जी नेटवर्क न होने से काफी उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल से दूरी भी बना ली थी। उन्होंने अन्य कंपनियों की संचार सेवाओं का उपयोग करना शुरू कर दिया था, लेकिन अब नगर व आसपास के इलाकों व ग्रामीण क्षेत्रों में लगे 12 से अधिक टावरों को अपग्रेड कर दिया गया है। 

टावरों पर 4 जी बीटीएस उपकरण लगा दिए गए हैं। लिहाजा उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की 4 जी सेवा मिलना शुरू हो चुकी है तो वहीं इंटरनेट स्पीड भी पहले से अधिक बेहतर हो गई है। मोबाइल पर भी 4 जी नेटवर्क शो होना शुरू हो गया है। बता दें कि सादाबाद क्षेत्र में बीएसएनएल के लगभग ढाई हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 12 टावरों को किया गया है 4 जी में अपग्रेड

सादाबाद क्षेत्र में सादाबाद, सहपऊ, मई, कुरसंडा, ताजपुर, मिढ़ावली, कंजौली, ऊंचागांव, कजरौठी, बिसाना, बिसावर, गुतहरा में लगे बीएसएनएल मोबाइल टाॅवरों को अपग्रेड किया गया है। इन टावरों पर पिछले दो माह से अपग्रेड करने का काम चल रहा था। सादाबाद में हाथरस रोड व अन्य एक-दो टावरों पर अभी यही काम चल रहा है। 
प्राइवेट कंपनियों द्वारा हाल ही में टैरिफ में की गई वृद्धि की वजह से उपभेाक्ताओं का बीएसएनएल की ओर जबर्दस्त रुझान है। सिम कार्ड की बिक्री में भी पिछले महीनों से पांच से छह गुना तक की वृद्धि हुई है। -मनोज अग्रवाल, फ्रेंचाइजी बीएसएनएल, सादाबाद।
4 जी नेटवर्क सेवा सादाबाद क्षेत्र में शुरू हो गई है। इसके लिए क्षेत्र के करीब एक दर्जन मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जा चुका है। 2 जी और 3 जी टावरों पर 4 जी बीटीएस लगाकर उन्हें ऑन एयर कर दिया गया है। बीएसएनएल की 5 जी सेवा के लिए उपभोक्ताओं को पहले की तरह लंबा इंतजार नहीं करना होगा। दिल्ली में 5 जी की टेस्टिंग शुरू भी की जा चुकी है। -विजय यादव, अवर अभियंता बीएसएनएल सादाबाद। 
मैं बीएसएनएल का काफी पुराना उपभोक्ता हूं। मोबाइल में पहले से बेहतर नेटवर्क आ रहे हैं। मैं मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा का उपयोग भी कर रहा हूं। पहले से काफी बेहतर स्पीड मिलना शुरू हो गई है। जल्द ही बीएसएनएल को 5 जी नेटवर्क को भी यहां लांच करना चाहिए। -कन्हैया, उपभोक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें