शहर के आगरा रोड स्थित एक पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र पर रविवार की सुबह परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी को उसके जीजा ने प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि इन-दिनों जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। रविवार को शहर के आगरा रोड स्थित एक परीक्षा एक केंद्र पर एक युवती एक युवक के साथ परीक्षा देने पहुंची थी। तभी इस युवती पर उसके जीजा की नजर पड़ गई। इसे लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर जीजा, साली और साली के प्रेमी में वाद-विवाद हो गया। इन लोगों में मारपीट हो गई। वहां अच्छा-खासा हंगामा हो गया। बाद में जैसे-तैसे लोगों ने मामले को शांत कराया।