रोजगार को लेकर मोमबत्तियां जलाते सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह आदि।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव ने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के विरोध में बुधवार को जीटी रोड स्थित कार्यालय पर मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवक हताश और निराश हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगार समझ नहीं पा रहे हैं कि वे क्या करें।
सपा पूरी तरह बेरोजगार युवाओं के साथ है। इस मौके पर वीनेश यादव, सुशील यादव, विकास यादव, पीयूष यादव, हेमंत यादव, सुनील सत्यपाल, नेम सिंह, राजेंद्र सिंह, त्रिवन सिंह, बांकेलाल, उमाशंकर, मिस्त्री लाल, गंगा सहाय, शालू यादव आदि मौजूद थीं।