फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विदा होकर ससुराल जा रही कार विद्युत पोल से टकराई, दुल्हन-देवरानी गंभीर घायल

Mon, 04 Dec 2023 01:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अराफदपुर, फर्रुखाबाद के रहने वाले शिवम का हाथरस की तनुज के साथ 3 दिसंबर की रात विवाह संपन्न हुआ। शिवम परिजनों के साथ 4 दिसंबर सुबह दुल्हन को विदा कराकर कार में सवार होकर फर्रुखाबाद के लिए निकला। कार चालक को झपकी लग गई। कार का संतुलन बिगड़ गया। कार हाईवे किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। 
विज्ञापन
घायल दुल्हन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस मार्ग पर 4 दिसंबर की सुबह नगला जयलाल के निकट साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार दुल्हन सहित दो महिलाएं घायल हो गईं। बारात हाथरस जंक्शन के गांव अखईपुर से एटा जिले के जलेसर लौट रही थी। घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन



एटा जिले के जलेसर कस्बे के निवासी शुभम पुत्र सतेंद्रपाल की शादी हाथरस के गांव अखईपुर की तनु के साथ रविवार की रात सूरज फार्म हाउस में हुई थी। शुभम परिजनों के साथ सोमवार सुबह दुल्हन को विदा कराकर कार से सादाबाद होकर जलेसर के लिए रवाना हुए। कार में छह लोग सवार थे और कार को शुभम के जीजा अंकुर प्रताप चला रहे थे। 
विज्ञापन


हाथरस मार्ग पर नगला जयलाल के निकट कार चालक अंकुर प्रताप को झपकी लग गई। जब उनकी आंख खुली तो सामने साइकिल सवार सूरज पुत्र मुरारीलाल निवासी कछपुरा गुजर रहे थे। उसे बचाने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया। कार राजमार्ग किनारे लगे विद्युत खंभे से जा टकराई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुल्हन तनु और ननद नम्रता पत्नी अंकुर प्रताप निवासी थाना मऊ दरवाजा गांव अर्रा पहाड़पुर फर्रुखाबाद घायल हो गईं। मौके पर भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन सीएचसी लाया गया। दुल्हन के चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी और नाक से खून बहना बंद नही हो रहा था, जबकि नम्रता के सिर में भी गंभीर चोट थी। अन्य बराती भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने के चलते दुल्हन तनु और उसकी ननद नम्रता को आगरा रेफर कर दिया गया। अंकुर प्रताप के पिता अरविंद निवासी थाना मऊ दरवाजा अर्रा पहाड़पुर ने बताया कि जलेसर से बरात जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर सूरज फार्म हाउस में गई थी। जंक्शन वाला मार्ग टूटा होने से सादाबाद होकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल नम्रता और तनु का आगरा में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें