इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने एक गरीब परिवार पर बकाया 45755 रुपये के बिजली के बिल को जमा किया। साथ ही उस परिवार की बेटियों को पढ़ाने की भी जिम्मेदारी ली।
हाथरस में महिला समाजसेवी संगठन इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने एक गरीब परिवार का बकाया 45,755 रुपये का बिजली बिल जमा किया गया है। वहीं, गरीब की तीन बेटियों को पढ़ाए जाने की जिम्मेदारी भी ली है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला खंदारीगढ़ी निवासी एक गरीब परिवार को महिला समाजसेवियों रोशन करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए बकाया बिजली बिल जमा कर कनेक्शन बहाल करा, नया मीटर लगवाया। समाजसेवियों ने परिवार की लक्ष्मी, रश्मी व सलौनी नामक बेटियों का दाखिल स्कूल में कराया है।
उन्हें ड्रेस, जूते, कापी, किताब आदि पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई है। इस दौरान जेडपीसी राधा गावर, अध्यक्ष सीमा सबलोक, सचिव पूजा सिंह, आईएसओ दीप्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपा चड्डा, लक्ष्मी अरोरा, दीपिका शर्मा, पायल गुलाटी आदि मौजूद रहे।