फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आए बालक की हादसे में मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विलाप करतीं मृतक दुष्यंत की मां संतोषी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा के बाजार में शनिवार दोपहर ऑटो की टक्कर से 10 वर्षीय दुष्यंत पुत्र महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर अजीत निवासी दुष्यंत अपनी मां संतोषी देवी के साथ रक्षाबंधन पर गांव नगला नया स्थित अपने मामा अजीत के घर आया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह कचौरा के बाजार में पुराने केनरा बैंक भवन के पास नाई की दुकान से गली के रास्ते बाजार की ओर दौड़कर आ रहा था।
इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर भाग गया। दुष्यंत की मां संतोषी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें