कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मैदान खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसको देखते हुए मैदान को चारों ओर से सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
हाथरस के सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज के खेल मैदान को सुरक्षित करने की दिशा में कॉलेज प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। मैदान की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रबंधन समिति की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मैदान खुला होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं, बल्कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। इसको देखते हुए मैदान को चारों ओर से सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
योजना के तहत विशेष रूप से रेलवे फाटक की ओर से कॉलोनी के मार्ग के किनारे अलग से बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। इससे मैदान में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगेगी और खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। प्राचार्य प्रो. महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे प्रबंधन समिति को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवाल बनने से मैदान की सुरक्षा मजबूत होगी, खेल सामग्री और अन्य संसाधनों की भी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। विद्यार्थियों को व्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में खेल अभ्यास का अवसर मिलेगा।