फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: महीने में एक दिन भी सीएचसी नहीं आए ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, कई स्वास्थ्य कर्मी मिले नदारद

Tue, 04 Aug 2026 12:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस सीएमओ ने सीएचसी महौ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में डेटा ऑपरेटर गौरव कुमार 30 जुलाई से बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले।  अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में दो महीने पहले आया फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर भी निष्क्रिय मिला।
विज्ञापन
सीएचसी महौ का निरीक्षण करते हाथरस सीएमओ - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 3 अगस्त को सीएचसी महौ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तीन स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर हर्ष अग्निहोत्री पूरे जुलाई में एक दिन भी सीएचसी महौ नहीं आए। उन्हें सप्ताह में तीन दिन ड्यूटी करनी थी। सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


निरीक्षण में डेटा ऑपरेटर गौरव कुमार 30 जुलाई से बिना स्वीकृत अवकाश के अनुपस्थित मिले। उन्हें अभिलेख सत्यापन के लिए दो बार बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। स्टाफ नर्स सना खान की उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश दर्ज था। हालांकि, अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान ड्यूटी पर नहीं आई थीं।

अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या भी काफी कम पाई गई। इस पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक को स्टाफ नर्सों के कार्यों की दैनिक समीक्षा के निर्देश दिए गए। अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में दो महीने पहले आया फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर भी निष्क्रिय मिला। ऑनलाइन पर्चे बनाए जाने की प्रगति भी धीमी पाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसमें सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें