राजू नमकीन फैक्टरी में काम करता था। 29 जून की रात को राजू फैक्टरी से काम करके निकले थे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने आधी रात तक उनकी तलाश की। इस दौरान वह मृत हालत में हाथुरसी देवी मंदिर के निकट श्मशान में मिले।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हाथुरसी मंदिर के निकट स्थित श्मशान में 30 जून की सुबह 50 वर्षीय राजू पुत्र रामस्वरूप निवासी ऊंटगाड़ी मोहल्ला का शव मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक राजू नजदीक की एक नमकीन फैक्टरी में मजदूरी का कार्य करते थे। 29 जून की रात को राजू फैक्टरी से काम करके निकले थे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने आधी रात तक उनकी तलाश की। इस दौरान वह मृत हालत में हाथुरसी देवी मंदिर के निकट श्मशान में मिले। शव के निकट में बाइक खड़ी मिली है।