फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कांवड़ यात्रा के लिए खींचा व्यवस्थाओं का खाका

Sat, 25 Jul 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम व एसपी। स्रोत : स - फोटो : Information Department
विज्ञापन
डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शुक्रवार को आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हतीसा बाईपास से आगरा जनपद की सीमा तक यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने नगला भुस चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने और पार्क की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। ढाबों के बाहर वाहनों की पार्किंग रोककर निर्धारित स्थलों पर पार्किंग कराने को कहा गया। डीएम ने जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चौधरी चरण सिंह तिराहे पर हाईमास्ट लाइट लगवाने, कोटा-कपूरा चौराहा और कुरसंडा मोड़ पर बैरिकेडिंग लगवाने के निर्देश दिए। कांवड़ियों के लिए अलग लेन, सैंड बैग और रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के साथ शिविरों में पेयजल, प्रकाश, डस्टबिन और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें