फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कई स्थानों पर शिविर लगाकर दिलाई सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने शिविर लगाकर दिलाई सदस्यता
विज्ञापन

पार्टी और सरकार की नीतियों से भी लोगों को कराया अवगत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा का सदस्यता अभियान बुधवार को भी जारी रहा। पार्टी ने कई स्थानों पर शिविर लगाकर काफी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की अगुवाई में भाजपा का सदस्यता अभियान आरडी कॉलेज के बाहर नवीपुर में चलाया गया। इस मौके पर काफी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना भूरा पहलवान, शालिनी पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहन पंडित, अशोक गोला, रत्नेन चटर्जी आदि भाजपाई मौजूद थे। मेफेयर होटल सासनी गेट हाथरस के बाहर भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्य द्वारा सदस्यता अभियान के लिए शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर उपस्थित रहे। सदर विधायक और प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दर्जनों राहगीरों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी व सरकार की नीतियों से भी लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र आर्य, सदस्यता कैंप की संयोजक भाजपा नेत्री संध्या आर्य, जिला महामंत्री डॉ. एसपीएस चौहान, सुनीत आर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, नरेश गुप्ता, शिवशंकर गुलाटी, जितेंद्र सिंह, कुसुम शर्मा आशा सिंह, श्याम अग्रवाल अशोक बागला, सुंदर सिंह नेताजी, श्रीभगवान गौड़, पदमचंद्र, नारायण लाल, उषा देवी, अशोक ठेकेदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें