फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कई दिन के इंतजार के बाद भाजपा ने भी जिला पंचायत के लिए अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई है। इसमें पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी रितु उपाध्याय का नाम भी शामिल है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के जिला नेतृत्व ने तीन दिन पहले 72 नामों की एक सूची आलाकमान को भेज दी थी। इसमें जिला पंचायत के हर वार्ड से तीन-तीन नाम प्रस्तावित थे। इस जिले में जिला पंचायत के 24 वार्ड शामिल हैं। कुुछ ऐसे नेताओं ने भी आलाकमान के समक्ष आवेदन किया था, जिनका नाम यहां से नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पार्टी ने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें वार्ड-01 से नितिन पुंढ़ीर, दो से बनी सिंह बघेल, तीन से लक्ष्मण सिंह राजपूत, चार से राधा परमार, पांच से प्रेमवती बघेल, छह से नीरज सिंह, सात से मोहन सिंह, आठ से रेखा दिवाकर, नौ से चंद्रपाल सिंह, 10 से पंजाबी लाल दिवाकर, 11 से रत्नेश चटर्जी, 12 से पिंकी, 13 से राजा गरुणध्वज सिंह, 14 से रितु उपाध्याय, 15 से वर्षा चौधरी, 16 से डॉ. तरुण कुमार शर्मा, 17 से हरवेंद्र चौधरी (हर्रो), 18 से अमित चौधरी, 19 से जितेंद्र सिंह बधौतिया, 20 से स्वाती सिंह, 21 से राजवती देवी, 22 से आशा बघेल, 23 से अनिल सिसौदिया, 24 से प्रभा सिंह को समर्थित उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें