फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टिकट पाने को दिल्ली-लखनऊ की दौड़ लगा रहे दावेदार, 22 या 23 अप्रैल को भाजपा कर सकती है घोषणा

Thu, 20 Apr 2023 07:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। प्रमुख दावेदार लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं और टिकट पाने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। 22 या 23 अप्रैल को सभासद से लेकर चेयरमैन तक के प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वैसे उम्मीद है कि अक्षय तृतीय पर 22 या 23 अप्रैल तक भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

विज्ञापन

 
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। इस चुनाव के लिए सबसे ज्यादा दावेदार भाजपा में हैं। सभासद से लेकर अध्यक्ष तक के कई-कई दावेदार हैं। प्रमुख दावेदारों के नाम स्थानीय कोर कमेटी आलाकमान को भेज चुकी है, लेकिन आलाकमान ने अभी नाम तय नहीं किए हैं। 

ऐसे में प्रमुख दावेदार लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं और टिकट पाने के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक दौड़ लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो 22 या 23 अप्रैल को सभासद से लेकर चेयरमैन तक के प्रत्याशियों की घोषणा आलाकमान द्वारा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें