शासन के निर्देश पर नलकूप किसानों का बिल माफी की घोषणा की गई है। पहले किसानों से 175 रुपये हार्स पावर के हिसाब से आदा बिल लिया जा रहा था। अब बीते दिनों आए बजट में प्रदेश स्तर से नलकूप किसानों का बिजली बिल माफ करने की बात कही गई है। इसका जिले के 17 हजार किसानों को फायदा होगा।
हाथरस जिले के 19 हजार नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली माफी का फायदा मिलेगा। बिजली विभाग को इन उपभोक्ताओं से हर माह ढाई करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। पूरे साल में करीब 31 करोड़ रुपये का विभाग को राजस्व मिलता है।
विज्ञापन
इन दिनों मीटर लगाने का काम चल रहा है। जो उपभोक्ता मीटर नहीं लगवाएंगे। उन नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली बिल माफी का फायदा नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर नलकूप किसानों का बिल माफी की घोषणा की गई है। पहले किसानों से 175 रुपये हार्स पावर के हिसाब से आदा बिल लिया जा रहा था। अब बीते दिनों आए बजट में प्रदेश स्तर से नलकूप किसानों का बिजली बिल माफ करने की बात कही गई है। इसका जिले के 17 हजार किसानों को फायदा होगा।
इन किसानों से पूरे साल में करीब 31 करोड़ रुपये का राजस्व आता है। खास बात यह है कि विभाग द्वारा 31 मार्च तक 11 हजार के करीब उपभोक्ताओं के यहां खपत का आंकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान मीटर लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। यदि वह मीटर नहीं लगवाएंगे तो वह बिजली बिल माफी से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
इस मामले में अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि नलकूप किसानों के यहां खपत का आंकलन करने के लिए मीटर लगाए जा रहे हैं। जो मीटर नहीं लगवएंगे उनको बिजली बिल माफी का लाभ नहीं मिलेगा।