फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैसेज से मिलेगी बिल की जानकारी, घर-घर जाकर केवाईसी करेंगे बिजली कर्मचारी

Mon, 30 Jan 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विशेष अभियान चलाकर बिजली उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एकत्रित कर फीड किए जाएंगे। बिजली कर्मचारी घर-घर जाकर केवाईसी करेंगे। इन नंबरों पर बिल जमा, बिजली गुल आदि सेवाएं विभाग द्वारा दी जाएगी। 
विज्ञापन
एसएमएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज के जरिये बिजली संबंधित जानकारियां मिलेंगी। इसके लिए फरवरी में बिजली विभाग के कर्मी घर-घर जाकर केवाईसी करेंगे।

विज्ञापन


64 बिजलीघरों के जरिए हाथरस के दो लाख साठ हजार उपभोक्ताआओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। अब निगम स्तर से सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर फीड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बिजली विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर, देहात कस्बा में मोबाइल नंबरों को फीड करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। नए कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर अनिवार्य है। पुराने काफी उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर फीड नहीं है तो गलत है।
विज्ञापन


हालांकि, शहर में केवाईसी का काम पूरा हो गया है। अन्य खंडों से जुड़े इलाकों में विशेष अभियान चलाकर मोबाइल नंबर एकत्रित कर फीड किए जाएंगे। इन नंबरों पर बिल जमा, बिजली गुल आदि सेवाएं विभाग द्वारा दी जाएगी। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि मोबाइल नंबरों को फीड करने के लिए फरवरी में अभियान चलाया जाएगा। शहर में काफी लोगों के नंबर फीड हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें