अमित कुमार रंगाई-पुताई का काम करते थे। वह बाइक से गांव लौट रहे थे तभी तेहरा मोड़ से गांव के लिए आगे बढ़ते ही ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के नीचे आ गए। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
शाम करीब साढ़े छह बजे तेहरा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव भिलावली निवासी अमित कुमार (25) पुत्र राजेंद्र सिंह रंगाई-पुताई का काम करते थे। 8 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से गांव लौट रहे थे तभी तेहरा मोड़ से गांव के लिए आगे बढ़ते ही ईंट भट्ठे के पास ट्रक ने बाइक सवार अमित कुमार को टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के नीचे आ गए। पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।